Spread the love

उत्तराखंड—  भारतीय जनता पार्टी की कुमाऊँ संभाग की नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा एवं अल्मोड़ा लोकसभा संगठनात्मक बैठक रविवार को जिला नैनीताल ,लालकुआं विधानसभा ,गौलापार मंडल चोरगलिया स्थित नंधौंरगढ रिसोर्ट में संपन्न हुई.

संगठनात्मक बैठक के दो चरणों में लोकसभा अल्मोड़ा एवं नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा के सांसद एवं विधायकों संग प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट  ने सरकार एवं संगठन दोनों ही विषयों पर विस्तृत सम्वाद किया.

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार और संगठन के समन्वय को मज़बूत कर पुनः तीसरी बार उत्तराखण्ड प्रदेश में भाजपा सरकार बनाकर प्रधानमंत्री मोदी जी विकसित भारत संकल्प को सकारात्मक रूप देने पर जोर दिया गया.

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में लोकसभा अल्मोड़ा के सांसद एवं केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, पांचों जिलों के जिलाध्यक्ष व जिले की सभी विधानसभा विधायकों और लोकसभा नैनीताल उधम सिंह नगर के लोकप्रिय सांसद अजय भट्ट , तीनों जिलाध्यक्षों एवं सभी विधायकों से आगामी 2027 चुनाव की तैयारी व संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक समायोजन और दोनों लोकसभा एवं सभी विधानसभाओं में प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जनता के बीच प्रत्येक बूथ बूथ तक जाकर बताना और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रही भ्रांतियों को दूर करने पर गहन मंथन हुआ।

बैठक में उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों ने भी सरकार और संगठन में बूथ स्तर तक समन्वय रख कार्यकर्ताओं की समस्याओं और संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने पर अपने सुझाव साझा किए.

दोनों लोकसभा बैठकों का संचालन प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार  व तरुण बंसल  ने किया।

See also  नैनीताल:- उत्कृष्ट सेवा के लिए 8 पुलिस अफसरों को सिल्वर डिस्क..।

बैठक में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, श्री राम सिंह कैडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ नेता कालाढूगी विधायक बंशीधर भगत , डीडीहाट विधायक एवं वरिष्ठ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही.

बैठक के समापन पर सभी ने एक स्वर में उत्तराखंड में फिर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।


Spread the love

You missed