Spread the love

देहरादून—  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु देहरादून के जीजीआईसी रानीपोखरी की प्रधानाचार्या आरती चिटकारिया को शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत द्वारा स्कूल एक्सिलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

तुलाज यूनिवर्सिटी में अमर उजाला की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री ने देहरादून की विभिन्न सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं में से चयनित संस्थाओं के प्रधानाचार्यों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचार, अनुशासन, पाठ्य सहगामी गतिविधियों और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली शिक्षण संस्थाओं के संस्थाध्यक्षों के योगदान की सराहना और भविष्य के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना था।

आरती चिटकारिया वर्तमान में डोईवाला विकासखंड के राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में बतौर प्रधानाचार्य कार्यरत हैं। वे लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित होकर 1997 से विभाग में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पूर्व भी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु उन्हें विभिन्न संस्थाओं तथा मंचों द्वारा विभिन्न सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में 10 बोर्ड का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। साथ ही विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में भी छात्राएं सराहनीय प्रदर्शन कर रही हैं। उनका मानना है कि प्रत्येक सम्मान जहां संतोष और गौरव की अनुभूति देता है वहीं भविष्य के लिए प्रोत्साहित भी करता है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। जिन्होंने अपने संबोधन में संस्थाध्यक्षों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इस आयोजन को एक सार्थक पहल बताया।

See also  13 वें दिन ही धंसा , ₹4200 करोड़ का हाईटेक हाइवे,,,।

उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 22 लाख विद्यालयों में 20 हजार शिक्षाविद् कार्यरत हैं जिनमें से कुछ चुनिंदा लोगों को सम्मानित किया जाना शिक्षा में उनके सार्थक प्रयासों को स्वतः प्रमाणित करता है।

उन्होंने उपस्थित शिक्षाविदों से नई शिक्षा नीति, वर्तमान शिक्षण व्यवस्था और भविष्य में विद्यालयों की भूमिका पर भी अपने विचार साझा किए।

समारोह में तुलाज यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन रौनक जैन, वाइस प्रेसिडेंट डॉ राघव गर्ग सहित प्राचार्य, शिक्षाविद और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed