Spread the love

हल्द्वानी—   राज्य महिला आयोग के तत्वावधान में गंगा निवास , रामपुर रोड  हल्द्वानी में “जन सेवा शिविर” का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

इस शिविर में महिलाओं की आए दिन घटित हो रही घरेलू समस्याएं जिसमें उत्पीड़न,हिंसा,कलह, आदि के विवाद लेकर आयीं महिलाओं ने राज्य महिला आयोग उत्तराखंड की सदस्य श्रीमती कंचन कश्यप के समक्ष रखीं।

जिनको ध्यानपूर्वक सुना गया तथा और निवारण किया गया। साथ ही पुलिस में दर्ज और कानूनी मामले संबंधी विवाद राज्य महिला आयोग उत्तराखंड के प्रधान कार्यालय देहरादून को भेजने हेतु प्रस्तावित किए गये, ताकि उनका जल्दी निवारण हो सके और पीड़ित महिला व परिवार को न्याय मिल सके।

इस जन-सेवा शिविर को सम्पन्न कराने में वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती अलका सक्सेना का सराहनीय योगदान रहा, जिसके लिए राज्य महिला आयोग उत्तराखंड जिला नैनीताल की दोनों सदस्य श्रीमती कंचन कश्यप तथा उर्मिला जोशी  ने उनका आभार व्यक्त किया।

श्रीमती कंचन कश्यप ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जन-सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें महिलाओं की समस्याओं को सुना जाएगा।

उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वह अपने उचित अधिकारों के लिए हिचके नहीं और समाज में एक आदर्श नारी के रूप में अपने को पेश करें।

इस जन-सेवा शिविर में पुलिस महिला सेल की एस आई सुनिता कंवर, समाज सेविका श्रीमती शीला राणा, श्रीमती रुक्मणी बिष्ट पार्षद, श्रीमती रेनू जुनेजा आदि महिलाएं उपस्थित थी।


Spread the love

You missed