Spread the love

हलद्वानी–  आज दिनांक 16 मार्च 2024 को भारतीय रेड क्रॉस समिति उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में आयोजित आपदा प्रबंधन प्राथमिक चिकित्सा का चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया।

 

चार दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न आपदाओं जानकारी, आपदा प्रबंधन व प्राथमिक से चिकित्सा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई।

 

अंतिम दिवस में श्री मुंशी चौमवाल आपदा प्रबंधन समन्वयक द्वारा घायलों को स्ट्रेचर पर ले जाने, वैकल्पिक स्ट्रेचर बनाने की विधि बताई गई।

 

श्री ख्याली राम सती लेक्चर फर्स्ट एड द्वारा एंबुलेंस के प्रकार पर जानकारी दी गई है तथा चार तरह से प्रशिक्षण में विभिन्न प्रशिक्षकों द्वारा दिए गए प्रशिक्षण का पुनर अभ्यास किया गया।

 

डॉ खान द्वारा प्रतिभागियों का टेस्ट लिया गया है 30 प्रतिभागियों द्वारा शिक्षा प्राप्त किया गया।

 

अंतिम दिवस की मुख्य अतिथि प्रोफेसर पी. डी. पंत कुलसचिव उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

 

इस अवसर पर डॉक्टर पी के सहगल नोडल अधिकारी रेड क्रॉस उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी हल्द्वानी, डॉ राकेश रयाल, डॉक्टर फर्शवान आदि प्रोफेसर प्रशिक्षण के अंतिम दिवस के अंतिम सत्र में उपस्थित है


Spread the love