रुद्रपुर- नेशनल हाईवे 74 भगवानपुर में लगभग 50 साल पुराने लोगों को प्रशासन द्वारा हटा दिया गया विडंबना देखिए एक तरफ क्षेत्रीय विधायक कल्याणी नहर में अतिक्रमण करने वाले लोगों को बचाने के लिए जिला अधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी से वार्ता कर रहे हैं और दूसरी तरफ काशीपुर रोड नेशनल हाईवे 74 पर 50 साल पुराने बैठे लोगों को प्रशासन द्वारा उजाड़ जा रहा था बात करें तो एक तरफ 60  परिवार  रहते थे

 

Advertisement

जो आज उजाड़ दिए गए और लगभग 50 साल पुराने यह लोग यहां पर बसे हुए थे जिनके पास इंदिरा आवास से लेकर बिजली का  बिल से लेकर हाउस टैक्स तक की रसीधे तक मौजूद हैं और विद्यालय से लेकर पंचायत भवन से लेकर सारी चीज उनके पास उपलब्ध है दूसरी तरफ देखा जाए तो कल्याणी नदी में बैठे लोग ने कल्याणी नदी को एकदम साकार करते हुए उसे नाली में तब्दील कर दिया है जब प्रशासन द्वारा उसको चौड़ा करने की कवायत शुरू की गई और अतिक्रमण कार्यों को नोटिस दिए गए तो वहां पर राजनीति शुरू हो गई

 

और क्षेत्रीय विधायक भी अपने वोट बैंक को बचाने के लिए वहां पर उसे लड़ाई में कूद पड़े बात करें तो कल्याणी नहर के दोनों साइड में अधिकतर जमीन राजनीतिक लोगों ने थोड़े-थोड़े टुकड़े कर कर बेचे हैं और उससे पैसे बना कर आज पूंजी पति बन गए हैं जब प्रशासन द्वारा रुद्रपुर को बाढ़ मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया और कल्याणी नहर को चौड़ी करण का काम शुरू किया गया तो उसमें राजनीतिक शुरू हो गया अब बात करें तो जिस तरीके से 60 परिवार को उजाड़ दिय गया वो  कहीं ना कहीं पूंजी पतियों की इशारे पर काम किया जा रहा है

See also  भीमताल की समस्याओं को लेकर CM धामी से मिलीं दर्जा मंत्री भावना मेहरा,,, 100 वर्ग मीटर तक भवन निर्माण की अनुमति की उठाई मांग,,।

 

सूत्रों के हवाले से दबी  जुबान मैं वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि इससे पीछे वहां पर खेत है और उस  खेत के मालिक का इस अतिक्रमण के करने में पूरा हाथ है दूसरी तरफ अगर बात करें तो एक बिल्डर का नाम भी सामने आ रहा है सवाल यह उठता है की जो 50 साल पुराने रहने वाले लोग थे उनको एक झटके में बरसात के टाइम पर तीतर भीतर कर दिया गया और दूसरी तरफ अतिक्रमण की जड़  में आने वाले और पूरे शहर को बाढ़ जैसी स्थिति में पैदा करने वालों को बचाने के लिए क्षेत्रीय विधायक मैदान में उतर गए

Advertisement

You missed