हल्द्वानी— सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा बरसात के मौसम को देखते हुए स्कूली बच्चों को छाता वितरण का कार्यक्रम करने का निर्णय गया।
इसी के तहत आज रा. प्रा. पा.बमोरी मल्ली नियर दुर्गा सिटी सेंटर पर मुख्य अतिथि डॉ एस सी टम्टा जी की उपस्थिति मै और संस्था अध्यक्ष नवीन पंत जी की अध्यक्षता मै छाता वितरण का कार्यक्रम किया गया।

आज के कार्यक्रम मै स्कूल के 42 छात्र छात्राओं को बरसात के मौसम को देखते हुए छाता वितरण किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ टम्टा जी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और सारथी द्वारा किये जा रहे प्रयासों को सराहा।
स्कूल की प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित,अध्यापिका दीपा जोशी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम मै संस्था अध्यक्ष नवीन पंत,सचिव ज्ञानेंद्र जोशी,गिरीश लोहनी,प्रदीप सबरवाल,जाकिर हुसैन,केतन जायसवाल,पूजा पंत,गीता बेलवाल,रंजना जोशी,बीना जोशी,संतोष गौड़ आदि।
