Spread the love

नैनीताल—  नैनीताल जिले में मानव तस्करी और उससे जुड़े गंभीर मामलों में लगातार हो रही लापरवाही पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने आज सख्त रुख अपनाते हुए “एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल” के समस्त स्टाफ को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लगातार निर्देशों के बावजूद बच्चों की रिकवरी, भिक्षावृत्ति की रोकथाम और अनैतिक देह व्यापार जैसे मामलों में सैल द्वारा कोई भी ठोस व प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही थी। हालात को देखते हुए SSP मीणा ने आज कड़ा एक्शन लिया है।

लाइनहाजिर किए गए पुलिसकर्मी—

1. उपनिरीक्षक मंजू ज्याला,2. मुख्य आरक्षी गीता कोठारी, 3. महिला आरक्षी दीपा सिंह,4. कांस्टेबल महेंद्र सिंह, 5. कांस्टेबल मनोज यादव, 6. महिला आरक्षी इंद्रा जोशी।

एसएसपी मीणा ने स्पष्ट किया कि, “कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और संवेदनशील मामलों में निष्क्रियता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता पीड़ितों को न्याय और सुरक्षा देना है, न कि आंकड़ों की खानापूर्ति।”

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है ।


Spread the love

You missed