उत्तराखंड– रविवार सवेरे हुए इस आयोजन में शेर का डांडा क्षेत्र के कुमाऊं लॉज की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी में पौधे लगाए गए। चार वर्ष की परी साह से लेकर 80 वर्ष के यशपाल रावत ने इस मुहिम में पौधे रोपे।
नैनीताल में आज सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी पौधे लगाने के एक खास मकसद से एकत्रित हुए। इसमें, क्लीन नैनीताल ग्रुप से आशु निगम, मोहित, दीपक फर्त्याल, दीक्षा खोलिया, फैजल, रोजी, प्राची, अंश शुक्ला समेत 18 लोग।
गोपाल सर ट्यूशन ग्रुप से यश कनवाल, हर्षित बिष्ट, उदित जोशी, यश कुंवर, अक्षत सिंह बिष्ट, सात्विक भाटिया।
कार्तिक पालीवाल से लगभग 25 छात्र, डी.एस.बी.कॉलेज से विशाल बिष्ट, दीपक देव, हरीश सिंह रौतेला, भीमताल से गौरी राणा, हेमंत आर्या, कुंदन मेहरा और प्रकाश चंद पहुंचे।
स्नोव्यू वार्ड सभासद जितेंद्र पाण्डे के साथ वार्ड से 20 लोग, किलर्स फुटबॉल क्लब से हर्ष थापा, आदित्य मेहता, उमेश मेहता, तरेंद्र नेगी, कौसी रावत, मनस्वी बिष्ट, अनुश्री, हनुमान भक्त संगठन से सूरज, सुनील, प्रदीप, करन, गोपाल, अमित पाण्डे, हिमांशु जोशी, भूपेंद्र बिष्ट’आर.ओ.’, रोहित कुमार, किशोर ढेला, रवि फर्त्याल, पर्यावरण प्रेमी त्रिभुवन फर्त्याल, श्रेयष राज सिंह ढेला, पान सिंह ढेला, दीपक कुमार’भोलू’, मयंक, आदित्य, हर्षित, बबलू, तरेंद्र नेगी, कौशलेंद्र, प्रणय’विक्की’, आरोही, तिब्बती समाज से तेनज़िंग, छिमी, येशी, डोलमा, शीरींग, थुपकेंन समेत कुल 20 लोग, रोटरी क्लब से शैलेन्द्र साह, नासा से यशपाल रावत, रोहित गर्ग आदि ने अपना योगदान दिया।
खड़े पहाड़ में लगाए गए पौधों में बांज, निगाल, तेजपत्ता, देवदार, पांगड, तिलौज, अखरोट, बुरांश, मोरपंखी, पुतली लगाए गए। इन लोगों ने इस क्षेत्र से कई किलो कूड़ा जमा करके नजदीकी डस्टबिन में डाला। तिब्बती समाज की तरफ से सभी पर्यावरण प्रेमियों को दोपहर का भोजन कराया गया।
