हल्द्वानी—- “स्वदेशी अपनाओ – विदेशी भगाओ” के ओजस्वी आह्वान के साथ स्वदेशी जागरण मंच द्वारा हल्द्वानी के सरस मार्केट में एक भव्य जनजागरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारत पर लगातार अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने के विरोध में विदेशी कंपनियों के विरुद्ध जनमत तैयार करना था। उपस्थित जनसमूह को विस्तार से बताया गया कि कौन-से उत्पाद स्वदेशी हैं और कौन-से विदेशी, किन वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए और किनका बहिष्कार किया जाना चाहिए।
सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि देश की अर्थनीति, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा हेतु स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करेंगे तथा विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर आत्मनिर्भर भारत की नींव को और सुदृढ़ बनाएंगे।
“स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ” के नारे के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में पद्म शर्मा जी (प्रांत संयोजक – स्वावलंबी भारत अभियान), नितिन जोशी (प्रांत सह-संयोजक – स्वदेशी जागरण मंच), सुनील कुमार (प्रांत सह-सम्पर्क प्रमुख – स्वदेशी जागरण मंच), संदीप अग्रवाल (जिला संयोजक – स्वदेशी जागरण मंच), अल्का सक्सेना (जिला महिला प्रमुख – स्वदेशी जागरण मंच), ज्योति कश्यप , नरेश भंडारी सहित अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
