Spread the love

नैनीताल– जिला बार एसोसिएशन के वर्ष 2025 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मंगलवार को टेंडर वोट डाले गए , टेंडर मतदान में कुल 34 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

 

 

मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह ने बताया कि मतदान करने वाले दिन अधिवक्ताओ द्वारा जरूरी कार्य से बाहर जाने के आवेदन किए गए थे, जिसके आधार पर एक दिन पहले टेंडर वोट डाले गए।

 

जिला बार के विभिन्न पदों पर चुनाव के लिए बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। सह- चुनाव अधिकारी संजय सुयाल ने बताया की संघ में कुल 274 मतदाता पंजीकृत है । बुधवार सुबह 10 बजे से बार कक्ष में मतदान प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

 

 

मतदान पूरा होने के बाद मतों की गणना व बुधवार शाम को ही विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष पद पर जहा कुल चार उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है, वही उपाध्यक्ष ,सचिव, उपसचिव सहित सभी पदों पर दो-दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।

 

 

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी,

 

उधर बुधवार को सकुशल एवं निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गईं है ।

 

इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह सहायक चुनाव अधिकारी संजय सुयाल हेमंत धुसिया मोहन नाथ गोस्वामी गौरव भट्ट बार क्लर्क मयंक सनवाल मौजूद रहे।


Spread the love