Spread the love

पौडी–  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस 2024 सर्वेक्षण एवं पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 31 मई की बजाय बढ़ाकर 18 जून 2025 कर दी गयी है।

यह निर्णय ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सर्वे प्रक्रिया को पूर्ण करने और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों की पहचान करने के लिये किया गया है।

पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय ने जानकारी  देते हुये बताया कि जनपद में अब तक कुल 12207 लाभार्थियों का सर्वेक्षण एवं पंजीकरण किया जा चुका है। इनमें से 1601 पंजीकरण सेल्फ सर्वे के माध्यम से तथा 10606 पंजीकरण सर्वेकर्ताओं द्वारा किये गये हैं।

सरकार द्वारा दी गई इस समयावधि में संबंधित विभाग द्वारा शेष पात्र परिवारों का सर्वे कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रह जाये।

उन्होंने आम जनता से अपील की है कि जिन परिवारों का अब तक पंजीकरण नहीं हो पाया है, वे समय रहते अपना सर्वे अवश्य कराएं।


Spread the love

You missed