Spread the love

 

नैनीताल–   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन नैनीताल में जिलाधिकारी नैनीताल वंदना और एसएसपी पीएन मीणा ने शिष्टाचार भेंट की।

 

राज्यपाल ने अधिकारियों से जिले की विभिन्न समसामयिक विषयों और कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

 

राज्यपाल ने जिलाधिकारी से जिले में वनाग्नि, ट्रैफिक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था और नैनीताल के अलावा अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित किए जाने के संबंध में अद्यतन जानकारी ली।

 

राज्यपाल ने अधिकारियों से कैंची धाम में पर्यटकों के लिए अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाने और जिले के लिए दीर्घकालिक योजनाओं के बारे में चर्चा की।

 

इसके बाद राज्यपाल से एमडी केएमवीएन डॉ. संदीप तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने एमडी से केएमवीएन की गतिविधियों और क्रियाकलापों की जानकारी ली।


Spread the love