Spread the love

नैनीताल—   नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में सस्पेंस खत्म हो गया है। पूरे प्रदेश भर की निगाहों का केंद्र बनी नैनीताल सीट में बीते दिनों से चल रही भारी राजनीतिक उठा पटक के बाद आखिरकार आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिनकी मतगणना बीती 14 अगस्त की रात को हुई थी।

नैनीताल जिला पंचायत सीट से अध्यक्ष पद के लिए दीपा दरमवाल को विजयी घोषित किया गया है।

जिला पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद दीपा दरमवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं है भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और संगठन की जीत है उन्होंने जनता का आभार जताया है।


Spread the love