Spread the love

कोटद्वार—   मनमोहन सिंह नेगी पुत्र भगत सिंह नेगी, निवासी- शिवाजी कालोनी, पदमपुर , थाना कोटद्वार, जनपद-पौडी गढवाल ने कोतवाली, कोटद्वार में रिपोर्ट दर्ज कि वह रात्रि में अपने घर के पास ही किसी परिचित की रिटायरमेंट की पार्टी में गए थे, जब घर वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ मिला था

घर से चोरों द्वारा ज्वैलरी व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं । जिसके आधार पर तत्काल थाना कोटद्वार पर अज्ञात लोगो के मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौडी गढवाल  द्वारा निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार के निकट पर्यवेक्षण में चोरों व चोरी हुए सामान की तलाश हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीमो का गठन कर तत्काल सीसीटीवी फुटेज देखने, सर्विलांस के माध्मय से जानकारी करने व लोकल मुखबिरो के माध्यम से अभियुक्त की तलाश करने हेतु कार्य शुरू किया गया।

पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत  से सर्विलांस व स्थानीय मुखविरो की सहायता ली गयी तो वादी के बेटे अमन नेगी द्वारा ही षड्यंत्र कर घर का ताला तोड़कर ज्वैलरी की चोरी की बात सामने आई।

अमन नेगी द्वारा पूछताछ में बताया कि वह लालपैथ लैब में फिलियो बोटोमिस्ट का कोर्स करता है। तथा अय्याशी व आँनलाईन गेम खेलने का शौकीन है। अपना शौक व जरुरतों को पूरा करने के लिये उसके द्वारा योजना बनाकर अपने ही घर से ज्वैलरी की चौरी की गई है।

घटना को अन्जाम देने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस टीम द्वारा  चोरी की गई संपूर्ण ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

See also  मुक्तेश्वर टेंपो ट्रैवलर हादसा :- पेड़ों ने बचाई कई जिंदगियां… 3 की मौत,,।

अभियुक्त का नाम अमन नेगी पुत्र मनमोहन सिंह नेगी, नि0- शिवाजी कालोनी के पास पदमपुर थाना कोटद्वार पौडी गढवाल उम्र- 19 वर्ष हैं।

अभियुक्त से 1 त्रिमाला (सोने की),, 1 अंगूठी (सोने की), 2 चैन (सोने की),, 1 जौडी झुमके (सोने के), 9 धगुली (चांदी की ) की बरामद की गई।


Spread the love