Spread the love

हल्द्वानी—  जनता की सुरक्षा, साइबर अपराध पर नियंत्रण और डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डॉ. मंजूनाथ टीसी ने रविवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी का वार्षिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान साइबर सेल से लेकर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी यूनिट और शिकायत प्रकोष्ठ तक सभी शाखाओं की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा गया।

एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिसिंग अब केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि तकनीक और त्वरित कार्रवाई के जरिए जनता को बेहतर सेवाएं दी जाएंगी।

निरीक्षण के दौरान साइबर सेल और फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट को ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से कार्रवाई और रिकवरी रेट बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

वहीं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा गया।

एसएसपी ने शिकायत प्रकोष्ठ और मोबाइल ऐप सेवाओं की समीक्षा करते हुए आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और मोबाइल रिकवरी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही सिटी कंट्रोल रूम और सीसीटीवी यूनिट को 24×7 सतर्क रहकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में विशेष कैमरों और पीए सिस्टम की कार्यक्षमता भी जांची गई।

डीसीआरबी, टेक्निकल सेल और सूचना सेल में ऑनलाइन रिकॉर्ड, अपराध रजिस्टर और पोर्टलों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।

एसएसपी ने सभी शाखाओं को रिकॉर्ड पूरी तरह अपडेट रखने, लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने और जनहित से जुड़ी सूचनाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. जगदीश चंद्र, मनोज कुमार कत्याल, रेवाधर मठपाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

See also  तस्वीर पर थूककर पिंडदान का मामला या कुछ और ,,, पत्नी ने खोली शराबी पति की पोल,,,,

Spread the love