
काठगोदाम— वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा यातायात पुलिस की टीमों को हल्द्वानी शहर में सुगम यातायात व्यवस्था स्थापित करने तथा यातायात बाधित करने अथवा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिस आदेश के क्रम में बीते दिवस यातायात पुलिस हल्द्वानी (नैनीताल) द्वारा शहर क्षेत्रांतर्गत एसएसबी कैंप कॉलटैक्स तिराहा काठगोदाम से कैनाल रोड में हाइडिल गेट तक सड़क किनारे / फुटपाथ पर तथा नो पार्किंग में अनाधिकृत तरीके से खड़े 25 वाहन स्वामियों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस की प्रवर्तन कार्यवाही लगातार जारी है।
