हल्द्वानी- फॉरेस्ट चौकी के नलकूप के पंप में खराबी आने से रविवार को दमुवाढूंगा क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया रहा। इस दौरान क्षेत्र के ढाई सौ परिवार पानी के लिए परेशान रहे। जल संस्थान की ओर से तीन टैंकरों के माध्यम से जवाहर ज्योति, कुमाऊं कॉलोनी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में पानी बांटा गया। गर्मी बढ़ते ही जल संस्थान के नलकूप हांफने लगे हैं।

 

Advertisement
Advertisement

फॉरेस्ट चौकी नलकूप के खराब होने से क्षेत्र में हजारों की आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। इस दौरान विभाग की ओर से टैंकरों के माध्यम से पानी दिया गया। जल संस्थान के एई नीरज तिवारी ने बताया कि फॉरेस्ट चौकी के नलकूप का पंप खराब होने से समस्या आई है। नलकूप की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। नलकूप की मरम्मत की जा रही है।

Advertisement

You missed