Oplus_131072

हल्द्वानी–उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के योग विभाग द्वारा विश्व योग दिवास के अवसर पर 15 से 21 जून 2024 तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है

 

 

जिसमें निबंध लेखन प्रतियोगिता, योग प्रश्नोत्तरी (Yoga-Quiz) प्रतियोगिता, योग विषय से सम्‍बन्धित राष्‍ट्रीय वेबिनार, पोस्टर प्रतियोगिता, योगासन प्रतियोगिता तथा योग दिवस के उपलक्ष्‍य में प्रोटोकॉल के अनुरूप सामूहिक योगाभ्‍यास आदि कराया जायेगा ।

 

 

विभिन्न स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र दिया किया जाएगा ।

 

 

तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।

 

उपर्युक्‍त प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु इच्‍छुक प्रतिभागी 14 जून 2024 तक अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें । प्रतियोगिता हेतु 8193885983, 9759270207 इन नम्‍बरों के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं ।

You missed