Spread the love

भवाली— भवाली क्षेत्र में आने वाले पवित्र कैंची धाम दर्शन को आ रहे श्रद्धालु और पर्यटक अपनी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनायें।

 

 

इसके लिए  कोतवाली भवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम निरंतर कार्य कर रही है। ट्रैफिक का भारी दबाव होने के बावजूद पुलिस पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर  है और यात्रियों के लिए सुविधाजनक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रही हैं।

 

सेनेटोरियम स्थित निर्माणाधीन रोड पर पुलिस द्वारा लगभग 650 से 700 वाहनों को पार्क किया जा रहा है, और इसके बाद वहां से शटल व्यवस्था के माध्यम से यात्रियों को कैंची धाम दर्शन के लिए भेजा जा रहा है, जिससे उनकी यात्रा  सुगम और सुरक्षित हो सके।

 

इसके साथ ही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही भी की जा रही है। नो पार्किंग क्षेत्रों में अवैध रूप से पार्क कर यातायात बाधित करने वाले 16 चालकों के विरुद्ध आज मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 8000/- रुपये का जुर्माना वसूला  गया और क्रेन की मदद से वाहनों को हटाने की कार्यवाही भी की गई है।

 

 

नैनीताल पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की गई, कि वे यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित व्यवस्थाओं के अणु ही कार्य करें, साथ ही, अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थानों में ही पार्क करें और शटल व्यवस्था का उपयोग करें, जिससे उनकी यात्रा और अन्य यात्रियों की यात्रा बेहतर हो सके।

 

 

See also  हल्द्वानी - जूता शोरूम में धधकी आग, माशा शूज़ में लाखों का नुकसान..।

इसके अतिरिक्त काठगोदाम, हल्द्वानी की ओर से पहाड़ों की ओर नैनीताल, भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर आदि जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पुलिस निरंतर प्रयासरत है। इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए एवम यातायात के दबाव को कम करने और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सड़कों पर सक्रिय रूप तैनात है ताकि पर्यटक और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।

 

 

नैनीताल पुलिस का लक्ष्य है कि सभी श्रद्धालु और पर्यटक अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचें और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करे।


Spread the love