कोटद्वार— भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े 11 छात्राओं के यौन शोषण में कांग्रेस सांसद एवं प्रोफेसर अंगोम्छा बिमोल अकोइजाम को (जेएनयू) की समिति के द्वारा दोषी होने की पुष्टि की है।
प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री अनीता आर्य ने कहा कि महिला अधिकारों और नारी सम्मान की बात करने वाले कांग्रेस नेताओं को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती शशिबाला केष्टवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मामले पर जवाब देने की मांग की है।
महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मामलों में राजनीतिक दलों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार का दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए।
इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा ने पार्टी के द्वारा पार्टी कार्यालय से झंडाचोक तक रेली निकाल कर कांगेस का पूतला दहन किया गया |
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुनीता कोटनाला, अनीता गौड़, जिला महामंत्री यशोदा नेगी, मंडल अध्यक्ष उर्मिला कंडारी, सिमरन बिष्ट, हिमानी बलूनी, प्रेमा खंतवाल, बबिता ग्वाडी आदि मौजूट रहे।
