Spread the love

हल्द्वानी—  आज दिनांक 27.09.2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.एड. (स्पेशल) पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय के दो निर्धारित केंद्रों – एसजीआरआर कॉलेज, देहरादून तथा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय मुख्यालय, हल्द्वानी में संपन्न हुई।

प्रवेश परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक (2 घंटे) आयोजित की गई।

कुल 295 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें से –

-एसजीआरआर कॉलेज, देहरादून केंद्र में 207 अभ्यर्थियों में से 164 उपस्थित रहे, 43 अनुपस्थित रहे।

हल्द्वानी मुख्यालय केंद्र में 88 अभ्यर्थियों में से 66 उपस्थित रहे, 22 अनुपस्थित रहे।

प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा नियंत्रक द्वारा हल्द्वानी मुख्यालय में औचक निरीक्षण किया गया, तथा एसजीआरआर कॉलेज देहरादून में डॉ. नरेंद्र जगूड़ी, गोविंद सिंह और डॉ. सुभाष रमोला द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।


Spread the love

You missed