Spread the love

जयनगर/रुद्रपुर—-   क्षेत्र में सनातन धर्म और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से जय नगर-4 स्थित डिवाइन कॉम्प्लेक्स के तृतीय तल पर ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘श्री आदर्श रामलीला समिति’ का विधिवत शुभारंभ किया गया।

पंडित भैरव दत्त उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन कर श्री राम दरबार की स्थापना कराई तथा भगवान श्रीराम, हनुमान और गोल्ज्यू महाराज की आरती के साथ कार्यालय एवं तालीम का शुभारंभ हुआ। मातृशक्ति द्वारा ढोलक, हारमोनियम और तबले की थाप पर भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

समिति ने 28 अक्टूबर से 6 नवंबर तक 10 दिवसीय भव्य रामलीला मंचन का संकल्प लिया है। प्रथम दिन की तालीम में 17 कलाकारों ने अपने अभिनय का प्रदर्शन किया। रामलीला का निर्देशन पूर्व सैनिक एवं कुशल डायरेक्टर कल्याण सिंह कर रहे हैं।

समिति ने निर्णय लिया है कि रामलीला के 80 प्रतिशत पात्र छतरपुर से दिनेशपुर क्षेत्र के स्थानीय निवासी होंगे, जबकि 20 प्रतिशत कलाकार रुद्रपुर, हल्द्वानी, बरेली व आसपास के क्षेत्रों से आमंत्रित किए जाएंगे।

आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक तालीम व बैठकें आयोजित की जा रही हैं। 28 सितंबर 2026 को प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे के बीच सर्वसम्मति से मुख्य कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

इस अवसर पर डिवाइन कॉम्प्लेक्स एवं स्वर्णिका ज्वैलर्स के स्वामी नागेंद्र चंद्र भट्ट, पूजा भट्ट, संयोजक दीपक पांडे, ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की संस्थापक ममता पांडे, सरिता गोस्वामी, हंसा पांडे, बबली गोस्वामी, दीपा खनका, किरन रौथाण, सुमित पांडे, दिनेश पंत, राजेंद्र जोशी सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे।

See also  नैनीताल :- दर्दनाक हादसा--- मासूम बेटे की आंखों के सामन बहे पिता,,।


Spread the love

You missed