Spread the love

देहरादून–   UKSSSC की 2016 VPDO परीक्षा में धांधली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत के तत्कालीन OSD रहे चंदन सिंह जीना के देहरादून स्थित आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की।

ED के मुताबिक, जीना के घर से 32 लाख रुपये नकद, करीब 200.5 ग्राम सोना और 12 लग्जरी ब्रांडेड घड़ियां बरामद हुई हैं। इनमें Rolex, Rado, Piaget, Movado, Tissot और Casio Edifice जैसी घड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा जीना और उनके परिवार के बैंक खातों में मौजूद 52.16 लाख रुपये का बैलेंस फ्रीज किया गया है।

एजेंसी का कहना है कि बरामद संपत्ति और किए गए बड़े नकद खर्च का उनकी ज्ञात आय से मिलान नहीं हो पा रहा है। जीना का मोबाइल फोन भी जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई UKSSSC के तत्कालीन अध्यक्ष, सचिव, परीक्षा नियंत्रक, OMR प्रोसेसिंग से जुड़ी निजी एजेंसी के मालिक और बिचौलियों के ठिकानों पर भी की गई है। ED अब OMR हेरफेर से लेकर अवैध धन के लेन-देन तक की पूरी कड़ी खंगाल रही है।


Spread the love

You missed