Spread the love

देहरादून/हल्द्वानी—   भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने अपने कार्यकाल का एक साल पूरा कर लिया है।

एक साल पहले जब उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई थी तो सबकी निगाहें थी कि महिला मोर्चा को कैसे आगे ले जाएंगी, लेकिन एक साल में उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर काफी सक्रिय कर दिया है।

खास बात ये रही कि रुचि भट्ट ने सिर्फ देहरादून तक सीमित न रहकर पूरे प्रदेश का दौरा किया। हर जिले में जाकर महिला कार्यकर्ताओं से मिलना, उनकी समस्याएं सुनना और बूथ स्तर पर महिला मोर्चा की टीम खड़ी करना, ये उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

पिछले एक साल में महिला मोर्चा ने सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम किया। चाहे लखपति दीदी योजना हो, या केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण की योजनाएं हों, उन्हें महिलाओं तक पहुंचाने में मोर्चा ने अहम भूमिका निभाई। चुनावों के दौरान भी महिला मोर्चा की भागीदारी काफी सक्रिय रही।

पार्टी के अंदर भी उनकी छवि एक सरल और सबको साथ लेकर चलने वाली नेता की है। वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा कार्यकर्ताओं तक, सभी के साथ उनका समन्वय अच्छा रहा है। यही वजह है कि एक साल के अंदर ही महिला मोर्चा में एक नई ऊर्जा देखने को मिली है।

कुल मिलाकर कहा जाए तो रुचि भट्ट का पहला साल संगठन विस्तार और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के नाम रहा है। आने वाले समय में उनसे और भी उम्मीदें हैं।


Spread the love

You missed