Spread the love

हल्द्वानी—    सवर्ण शक्ति संगठन उत्तराखंड द्वारा रविवार को संगम मैरिज पैलेस में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में UGC के नए नियमों के विरोध में सैकड़ों लोगों ने आक्रोश जताया और नियमों को वापस लेने की मांग की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप जी महाराज ने कहा कि UGC का नया फरमान शिक्षा में समानता नहीं है, विश्वविद्यालय ज्ञान के केंद्र होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर दबाव बनाने की कोशिश निंदनीय है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा कि UGC का नियम एकतरफा है। सवर्ण समाज अब जागरूक हो गया है और अपने हक की लड़ाई लड़ेगा।

विशाल शर्मा ने कहा कि यह नियम छात्रों के बीच दूरी बढ़ाएगा और हम अपने बच्चों के भविष्य के लिए यह लड़ाई लड़ रहे हैं। पूर्व मंत्री प्रकाश हरबोला ने कहा कि शिक्षा में सबको बराबर हक मिलना चाहिए। योग गुरु मुकेश रघुवंशी और तेज सिंह कार्की ने भी अपने विचार रखे।

अंत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि UGC के नियम को तत्काल वापस लिया जाए, अन्यथा संगठन पूरे उत्तराखंड में आंदोलन करेगा।


Spread the love

You missed