हल्द्वानी— प्राचीन श्री शिव सेवा समिति (रजि.) हल्द्वानी द्वारा इस वर्ष श्री गणेश महोत्सव 2026 को बड़े ही धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर हिन्दू धर्मशाला में समिति की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें महोत्सव की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस वर्ष का मुख्य महोत्सव प्राचीन श्री राम मंदिर, रामलीला मोहल्ला, हल्द्वानी में आयोजित होगा।
समिति के अनुसार महोत्सव का शुभारंभ *14 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे* मूर्ति स्थापना के साथ होगा। इस दिन प्राचीन शिव मंदिर, मंगल पड़ाव से प्राचीन श्री राम मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। *15 सितंबर को शाम 7 बजे* बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। *16 सितंबर को प्रातः 10 बजे* थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, और उसी दिन शाम 7 बजे टीम राघवास द्वारा भजन संध्या होगी। *17 सितंबर को शाम 7 बजे* सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
महोत्सव का समापन *18 सितंबर को प्रातः 12 बजे* मूर्ति विसर्जन के साथ होगा। विसर्जन यात्रा प्राचीन श्री राम मंदिर से रानीबाग, काठगोदाम के लिए प्रस्थान करेगी।

कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोरा और सह-संयोजक शिव कपूर ने सभी शहरवासियों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
बैठक में अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, महामंत्री सुशील गुप्ता, रक्तदान संयोजक लाला नंदकिशोर जायसवाल, संयुक्त सचिव अमित आसवानी, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
