देहरादून– राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में देश के अमर शहीदों को याद करते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति का माल्यार्पण कर स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह चौक में राष्ट्रीय लोकदल के समस्त सम्मानित सदस्यों के साथ झंडारोहण किया।
समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात फ्यूचर एरा पब्लिक स्कूल बंजारावाला में नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ बतोर मुख्यअतिथि संबोधन किया बालावाला स्थित पूर्व सैनिक संगठन असम राइफल के सम्मानित पदाधिकारी सहित सभी पूर्व सैनिकों का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
पर्वतजन फाउंडेशन के अध्यक्ष,राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई आदरणीय शिव प्रसाद सेमवाल जी का आशीर्वाद लिया।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के राजेंद्र पन्त (प्रदेश अध्यक्ष), शैलबाला ममगाई, यशोदा रावत, नीलम त्यागी, अशोक चौधरी, सुमित थपलियाल , उदयवीर सिंह चहल, हरेंद्र बलियान, संजय तितोरिया, सुरेंद्र यादव, अधिवक्ता राजेश आर्य, प्रवीण कुमार, सुशील मालिक, अशोक चौधरी, सहित दर्जनों सदस्य उपस्तिथ रहे।
