Spread the love

नैनीताल—  उत्तराखण्ड के नैनीताल में वाहनों से तेल चोरी होने की वारदातें जारी। तड़के सवेरे अंधेरे में आकर चोर तेल निकाल ले जाते हैं। चोरी पकड़ने के लिए लगाए सी.सी.टी.वी.कैमरे में घटना कैद हो गई है।

नैनीताल के रिहायशी क्षेत्रों के मार्गों में खड़े वाहनों से पैट्रोल, डीजल, स्टेपनी, बैटरी व अन्य जरूरी सामान गायब होने की वारदातें अक्सर शहरवासियों की चर्चाओं में रहती हैं। इसमें, स्कूटी और बाइक से बड़ी मात्रा में पैट्रोल चोरी होने की भी अधिकतर लोगों को शिकायत रहती है।

पिछले दिनों सड़क पर खड़ी बाइक से लगभग 8 लीटर पैट्रोल चोरी होने के बाद दुखी अर्जुन ने परेशान होकर अपने एक जिम्मेदार पड़ोसी को ये जानकारी दी। पड़ोसी हरीश ने अपने घर में सी.सी.टी.वी.कैमरा लगवा लिया।

आज सवेरे एक बार फिर से तेल की टंकी खाली मिलने पर अर्जुन ने हरीश से कैमरा फुटेज चैक करने को कहा, तो सच्चाई सामने आ गई। वीडियो में तड़के सवेरे 4:15 बजे दो युवक बाइक से वहां पहुंचे और उन्होंने बिना किसी डर के अर्जुन की खड़ी बाइक से तेल की टंकी खाली कर दी।

अब अर्जुन और अन्य पीड़ित मल्लीताल पुलिस कोतवाली अपनी शिकायत लेकर पहुंचे हैं। जानकारी मिली है कि ये चोर पहले भी मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से जिला परिषद होते हुए मॉलरोड उतरने वाले मार्ग में ऐसी घटना को अंजाम दे चुके हैं।


Spread the love

You missed