कोटद्वार–आज दिनांक 16.09.2024 को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा क राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के राजेंद्र भवन में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत जी द्वारा की गई।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भारत के हर राज्य से प्रतिदिन और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
इस बैठक में तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, पंजाब, उत्तरप्रदेश, नागालैंड, गुजरात, तेलंगाना, हरियाणा, हिमाचल, विहार, राज्यों के प्रदेश प्रभारी,अध्यक्ष अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री, प्रदेश संयोजक भी बैठक में उपस्थित हुए।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से ओ पी एस बहाली के लिए संघर्ष को जारी रखने का निर्णय लिया गया और सभी राज्यों के लिए प्रभारी व सह प्रभारी की नियुक्ति की गई।
जिसमें उत्तराखंड के प्रभारी बिक्रम सिंह रावत को चार राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा राज्य का प्रभारी नियुक्त किया गया। तथा उत्तराखंड के सह संयोजक जसपाल सिंह गुसांई को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में शिक्षक कर्मचारी को एकजुट करते हुए नई सिरे से पुरानी पेंशन बहाली हेतु आन्दोलन के लिए अगली रणनीति तय की जाएगी।
उत्तराखंड से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश महामंत्री सीताराम पोखरियाल, प्रदेश प्रभारी बिक्रम सिंह रावत, प्रदेश सह संयोजक जसपाल सिंह गुसांई, प्रदेश सदस्य शिव सिंह राणा उपस्थित हुए।
