Spread the love

हलद्वानी–अपराधों पर  रोकथाम हेतु लगातार सघन चैकिंग अभियान व अपराधियों की गिरफ्तारी की धड़पकड़ जारी है।

 

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा 06 शातिर मोटरसाइकिल चोरो को चोरी की 12 मोटरसाइकिलो के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

 

दि0- 11/09/24 को वादी मुकदमा मेराजुद्दीन निवासी आजादनगर ला०न० 02 थाना वनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा थाना हाजा पर आकर तहरीर वावत खुद की मोटरसाईकिल TVS APATCHE संख्या-UK 04 X 0759 रंग सफेद है जो दिनांक 09.09.2024 को घर के बाहर से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने विषयक लाकर दाखिल की। तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु० FIRNO-176/2024 U/S 303 (2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

 

अभियोग के सफल निस्तारण हेतु त्वरित कार्यवाही कर थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

जिसकी विवेचना उ0नि0 अनिल कुमार के द्वारा सम्पादित की जा रही है, जिसके क्रम में अभिगणों की सुरागरसी पतारसी करते हुए चैकिंग के दौरान आवला गेट रेलेवे फाटक गौला बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है।

अभियुक्तगण से विस्तृत पूछताछ किये जाने पर ज्ञात हुआ कि यह एक शातिर अन्तर्राज्यीय चोरों का गिरोह है ।

 

जो कि जनपद नैनीताल में हल्द्वानी शहर, बनभूलपुरा, मुखानी एंव रामनगर क्षेत्र तथा रूद्रपुर, किच्छा एंव पंतनगर क्षेत्र से भी वाहनों को चोरी करते थे और नशे की पूर्ति के लिए चोरी के वाहनों को बेचने एँव अन्य अपराधों में प्रयुक्त करते थे।

See also  कोटद्वार-- सिद्धबली मंदिर के प्रवेश द्वार पर हाथियों ने डाला डेरा,,,।

 

उक्त चोर इतने शातिर हैं कि इनके द्वारा वाहनों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर अथवा नम्बर प्लेट हटाकर उनका प्रयोग किया जाता था और कई वाहनों के चैसिस नम्बर को खुर्द-बुर्द किया जाता था।

 

उक्त अभियुक्तगण से की गयी विस्तृत पूछताछ पर इनके द्वारा बताया गया कि चोरी किये गये वाहनों को यह अन्य चोरी के लिए प्रयोग में लाते थे, और चोरी किये गये वाहनों को चोरी के उपरान्त नम्बर प्लेट हटाकर शहर के सुनसान इलाके एंव अलग-अलग पार्किंगों में छुपा कर रखते थे।

 

पूछताछ पर बताया कि पुलिस द्वारा लगातार की जा रही चैकिंग के कारण उनके द्वारा उक्त वाहनों को ट्रंचिंग ग्राउन्ड के पास जंगल में छुपाकर रखा हुआ था और पुलिस की व्यस्तता को देखते हुए वाहनों को ले जाने की फिराक में थे, की पकड़े गये।चोरों की निशादेही पर 10 मोटर साईकिल और बरामद की गयी।

 

एफआईआर संख्या-332/2024 धारा 303(2) बीएनएस मो०सा० हीरो स्पेलेंण्डर संख्या UK-04X 3566 रंग नीला मॉडल जो की दिनाँक 10.09.24 को मंगल पड़ाव क्षेत्र से चोरी की थी। चोरों की निशादेही पर बरामद मोटरसाईकिल का विवरण-उक्त चोरों की निशादेही पर मो०सा०

1- स्पेलेन्डर- 07
2- अपाचे- 03
3- प्लेटिना- 01
4- TVS- 01


Spread the love