Spread the love

बरेली- बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में बुधवार रात आठवीं कक्षा के छात्र आशीष शर्मा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। देर रात उसका लहूलुहान शव गांव के समीप खेत में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

पुलिस ने गांव के दो लोगों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। छात्र के पिता राकेश शर्मा के मुताबिक उनका 14 वर्षीय पुत्र आशीष बुधवार शाम सात बजे घर में खाना खा रहा था, तभी बाहर से किसी ने उसे आवाज देकर बुलाया। इसके बाद वह चला गया।

 

काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात करीब दो बजे आशीष का शव गांव के बाहर एक खेत में नलकूप की कोठरी के पास पुआल पर पड़ा मिला।

 

 


Spread the love

You missed