Spread the love

कोटद्वार- दीपावली का त्यौहार पूरे देश में पूरे हर्शोल्लास सहित खुशियों के साथ मनाया जाता है। दीपावली का त्यौहार भले ही सनातनी सम्प्रदाय से जुड़े लोगों का है परन्तु यह त्यौहार सर्वधर्म लोगों की खुशहाली का त्यौहार है।दीपावली त्यौहार पर सभी धर्मों के लोगों के घरों में लक्ष्मी मेहरबान रहती है। इस बार की दीपावली कोरोना काल के बाद पूरे रंग में नजर दिखाई दे रही है।

 

बाजार में चमचमाहट, लोगों की भीड़-भाड़, व्यापारियों का जोश खाने-पीने की दीपावली की सामग्री से सजे बाजार, मिट्टी के व गोबर से बने दीयों के ढेर व पटाख़ों की धूम-धड़ाके बता रहे हैं कि इस बार दीपावली त्यौहार के लिए लोगों में भारी उत्साह है बाजार में पहुंची तो माहौल कुछ ठंडा कुछ गरम गरम सा नजर आया। शुरुआत करते हैं दीपावली की मिठास से तो मिठाई कारोबारी तो मिठाईयों की बैराईटियों से परहेज़ करते नजर आ रहे वहीं खरीदार भी मिठाई की खरीद से परहेज़ करते नजर आ रहे हैं।

 

कोटद्वार में माल बाजार की संस्कृति का भी असर दिखाई दे रहा है। नगद उपभोक्ता माल बाजार में ज्यादा रूचि दिखा रहे हैं तो चर्वाक दर्शन में विश्वास रखने वाले परम्परागत बाजार पर ही निर्भर है। इलैक्ट्रिक, गिफ्ट आइटम व सजावटी सामान का बाजार औसत दिखाई दे रहा है तो इस झाड़ू व ताजे फूल पत्तियों से बने मालाएं ग्राहक खूब खरीदते दिखाई दे रहें हैं। ज्वैलरी बाजार के लिए दीपावली खुशहाली लेकर आई है क्योंकि दीपावली के फौरन बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत का मौसम शुरू होने जा रहा है।

 

See also  भरोसे की आड़ में छल,,,, भीमताल में धर्मान्तरण के मामले में सलाखों के पीछे भगोड़ा ‘एमडी’ उर्फ यूनुस,,,,।

इस बार अगर दीपावली में मायूस है तो पटाखा व्यापारी! कारण पर्यावरण का हल्ला, पटाखों की आसमान छूती कीमतों ने ग्राहकों को दूरी बनाने पर विवश किया है। बर्तन बाजार भी इस बार औसत नजर आया। इस बार दीपावली बाजार में चाईनीज इलैक्ट्रिक लड़ियां,बल्ब व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान फिर तेजी पकडता नजर आने लगा है।कुछ भी हो इस बार की दीपावली सही मायने में व्यापारियों व ग्राहकों में ठंडा गरम का मौसम लिए दिखाई दे रहा है।


Spread the love

You missed