Spread the love

कोटद्वार–राष्ट्रीय जागरूक ब्राहमण महासंघ व मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति द्वारा 22 अक्टूबर को कोटद्वार के नगर निगम ऑडिटोरियम में प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

 

समारोह में सर्व समाज के मेधावी छात्र- छात्राओं व समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा।

 

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रामदत्त शर्मा आरडी शर्मा के सानिध्य में होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि सिद्धबली बाबा हनुमान मंदिर कोटद्वार के महंत व लैंसडाउन के विधायक दिलीप रावत होंगे।

 

अति विशिष्ट अतिथि गो सेवा आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डॉ पंडित राजेंद्र अंथवाल,विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री,सच्चिदानंद शर्मा, पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर, कोटद्वार भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढवाली होंगे।

 

समारोह के संयोजक राष्ट्रीय जागरूक ब्राहमण महासंघ पौड़ी गढवाल के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार व मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति की जिलाध्यक्ष महमूदा मुस्कान होंगी।


Spread the love

You missed