Spread the love

रूद्रपुर- महानगर कांग्रेस कमेटी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेिसयों ने पंडित नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

महनगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को आजादी दिलाकर सशक्त और अखंड भारत का निर्माण किया। आज का आधुनिक भारत पंडित नेहरू की दूरदृष्टि का ही परिणाम है। भारतीय राष्ट्रवाद के प्रारंभिक वर्षों के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले वह सबसे बड़े प्रतीक थे। पंडित नेहरू न केवल अपने समय की ऐतिहासिक घटनाओं का गहराई से आकलन करने वाले दूरदर्शी व्यक्ति थे,

 

बल्कि उच्च उपलब्धियों के लिए उनमें सक्रिय रूप से भाग लेने वाले भी थे।पंडित नेहरू ने भारत सहित एशिया और अफ्रीका के देशों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में एक कठोर लहर पैदा की थी। पंडित नेहरू ने पूरे विश्व के स्वतंत्रता सेनानियों को अपना संपूर्ण नैतिक, भौतिक और एकात्मक समर्थन दिया था। वह पूरे महाद्वीप के लिए एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में उभरे और नस्लवाद और उपनिवेशवाद को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित थे।

 

पंडित नेहरू ने अपने समय की प्रगतिशील और शांतिप्रिय ताकतों को एकजुट करने में प्रभावी भूमिका निभाई थी। पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिखित ‘भारत की खोज’ और ‘विश्व इतिहास की एक झलक’ पुस्तकें समस्त मानवता के प्रति उनके प्रेम का उदाहरण है। उन्होंने कभी भी अपनी देशभक्ति पर अंतर्राष्ट्रीयता नहीं थोपी और यहां तक बताया कि भारत की सांस्कृतिक विविधता हमें दुनिया को उसके सभी रूपों में समझने और सराहने में मदद करती है।

See also  भरोसे की आड़ में छल,,,, भीमताल में धर्मान्तरण के मामले में सलाखों के पीछे भगोड़ा ‘एमडी’ उर्फ यूनुस,,,,।

 

पंडित नेहरू हमेशा कहते थे कि भारत में सभी धर्मों और समुदायों को बिना किसी भेदभाव के समान सम्मान दिया जाएगा। वे विघटनकारी एवं साम्प्रदायिक ताकतों के पूर्णतः विरोधी थे। वे धर्मनिरपेक्षता के निर्भीक समर्थक थे। आज कांग्रेस उन्हीं के विचारों को आगे ले जाने का काम कर रही है। पंडित नेहरू ने भारत के आंतरिक और बाह्य मामलों में दूरदर्शिता दिखाई और इसी कारण विदेशों में भारत की छवि निखरती गई। पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में भारत ने विश्व में एक अलग पहचान स्थापित की।

 

संविधान सभा की स्थापना से लेकर संवैधानिक अधिकारों के लागू होने तक नेहरू जी भारत को एक स्वतंत्र समाजवादी, संप्रभु और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में तैयार करने में लगे रहे, ताकि भारत नये युग की चुनौतियों का सामना कर सके। वह अपनी आखिरी सांस तक इसी प्रयास में लगे रहे। पंडित नेहरू ने भारत को विश्व में सशक्त बनाया। आज पंडित नेहरू के आदर्शों पर चलकर देश को एकजुट और अखंड रखने की जरूरत है। मजबूत कांग्रेस ही यह कार्य कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा कार्य में सबसे आगे है।

 

देश को पंडित नेहरू के दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का संविधान और अखंडता खतरे में है। आज देश के संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। देश में किसान दुखी हैं। देश को कांग्रेस की जरूरत है। इस अवसर पर

 

सुनील आर्य, बाबू विश्वकर्मा, पप्पू कोली, प्रेम कोली, राजकुमार, अनुज दीक्षित, आशीष यादव, जमील अहमद, भूपेन्द्र कुमार, हरिराम राजपूत, ओप्रकाश गंगवार, छत्रपाल, सुरेश यादव, अनिल साहनी, बजीर, साबरी, दिलशाद,हरेन्द्र पाल, राधेश्याम बंसल, रियाज खान,नवीन खेतवाल, फैजराज खान, अरसद खान, परवेज कुरैशी, इन्द्र सिंह रौतेला, नवीन पाल, शुभान अली, इजहार हुसैन, आरिपफ, सलीम,हाजी नवी रजा, अनीशुल, कलीम,कामरान खान, उमेश राठौर,अदनान, सुनील राठौर, गोपाल यादव,नन्द किशोर, आशा राम गंगवार आदि उपस्थित रहे।

See also  बुजुर्गों को पेंशन और नया सहारा- वरिष्ठ नागरिकों की सेवा में सरकार,,, जिन हाथों ने समाज को संभाला, अब उनकी देखभाल सरकार की ज़िम्मेदारी है :- सीएम

Spread the love

You missed