कोटद्वार/दुगड्डा—   विकासखंड दुगड्डा के ग्राम आमसौड़ निवासी नीतेश जुयाल विगत पांच दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण परिवारजन उनकी तलाश को लेकर चिंतित हैं।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को नीतेश जुयाल कहीं दिखाई दें तो कृपया उनके चाचा इन्द्रमोहन जुयाल से संपर्क करने का कष्ट करें।

संपर्क नंबर: 9927407633

परिवार ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि नीतेश जुयाल को जल्द से जल्द सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

दुगड्डा विकासखंड के ग्राम आमसौड़ निवासी “नीतेश जुयाल” पांच दिनों से लापता,,।

You missed