झारखंड/पलामू– मां…’ यह शब्द अनमोल है. एक बेटे के लिए उसकी मां ईश्वर होती है. उसकी दुनिया होती है. लेकिन झारखंड के पलामू में अंधविश्वास में डूबी एक मां ने ममता को कलंकित करते हुए अपनी बेटी की बलि दे दी।
घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अंधविश्वास के दलदल में इस कदर महिला तांत्रिक की बातों में फंसी कि डेढ़ साल की बेटी की हत्या कर दी. उसका सीना चीरकर दिल निकाल लिया. फिर उसे पकाकर खुद खाया और उस तांत्रिक को भी प्रसाद के रूप में खिलाया।
इतना ही नहीं, महिला निर्वस्त्र होकर बलि स्थल के पास नाचती रही. उसके मुताबिक, उसे लगा कि सिद्धियां प्राप्त होंगी, जिससे वह अपनी घर की आर्थिक स्थिति सुधार देगी।
घटना पलामू के हुसैनाबाद थाना के खडारपर गांव की है. पुलिस ने आरोपी महिला गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही बिहार के सासाराम के रहने वाले उसे तांत्रिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी में जुट गई है, जिसके बहकावे में आकर महिला ने अपनी बेटी की बलि दे दी। महिला का दावा- वह बेटी को जिंदा कर देती।
