Spread the love

लखनऊ–मै आपकी सदस्यता खत्म करवा दूंगा’, जब सपा विधायक पर भड़के स्पीकर सतीश महाना उत्तर प्रदेश विधानसभा का माहौल उस वक्त गर्म हो गया,

 

 

जब विपक्ष के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. इस पर स्पीकर सतीश महाना भड़क गए.

 

पहले स्पीकर ने विपक्ष के विधायकों को असंसदीय नारे लगाने से रोका, लेकिन जब वो नहीं माने तो समाजवादी पार्टी के एक विधायक को सदन से बाहर जाने का आदेश दे दिया.

 

स्पीकर सतीश महाना ने विपक्ष को मर्यादा में रहने की हिदायत दी. हंगामा बढ़ता देख सदन को थोड़े समय के लिए स्थगित कर दिया गया.

 

दरअसल, विपक्ष के कई विधायकों ने यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई सवाल पूछे थे. इसका जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बिफर पड़े.

 

उन्होंने विपक्ष के सवालों पर ही सवाल उठा दिया और कहा कि सपा के लोग बिना सवाल देखे ही साइन कर देते हैं.

 

ब्रजेश पाठक के बयान के बाद सपा और कांग्रेस के विधायक वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे. इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए.

आपत्तिजनक नारों पर सुरेश खन्ना भड़क गए।


Spread the love