Spread the love

हल्द्वानी–हरिपुर जमन सिंह,चांदनी चौक तीला और आस-पास के गांवों में वन्यजीव हमलों की बढ़ती घटनाओ पर  वन विभाग पर घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता का आरोप लगाया और बताया कि  बीती रात बाघ ने एक पालतू कुत्ते को उठा लिया,और यह कोई नई घटना नहीं है पूर्व में भी इसी ग्राम से कुत्ते गायब होने की सूचना हैं।

 

 

वन विभाग की ओर से केवल औपचारिकता निभाई जा रही है,गश्त के नाम पर कर्मचारियों को केवल डंडे थमा देना क्या उनकी और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है?

यह गैरजिम्मेदाराना रवैया अब और सहन नहीं होगा।

हमारी मांगें:
1. सोलिंग की तुरंत मरम्मत की जाए।
2. ट्रैप कैमरों की स्थापना हो।
3. प्रभावी गश्त और सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं।

किसान मंच और किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति ने इस मामले को उत्तराखंड उच्च न्यायालय तक ले जाने का निर्णय लिया है,ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है,यदि वन विभाग ने जल्द कार्रवाई नहीं की,तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।

 

 

यह केवल वन्यजीवों का नहीं,बल्कि हमारे जीवन और अधिकारों का सवाल है।

 

किसान मंच ने 27 दिसम्बर को ही इसके लिए पत्र वन विभाग को पत्र लिखा था ।

 

इस दौरान ललित मोहन भट्ट,नरेश भट्ट,विनय भट्ट,विशाल बजावल,पारेश्वर नेगी,श्री ललित चंद्र तिवारी जी आदि मौजूद थे।

वन विभाग में डी फ़ ओ तिवारी जी से बात करने पर बताया गया कि उक्त घटना  पर त्वरित कार्यवाही की गई है, तथा स्थिति पर नजर बनाई हुई है। किसी भी ग्रामीण को कोई भी क्षति नही होने दी जाएगी।

See also  अवैध निर्माण-- प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवालिया निशान:- वीरेन्द्र गुप्ता

Spread the love

You missed