Oplus_131072
Spread the love

हल्द्वानी–उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के योग विषय में शीतकालीन सत्र हेतु एम०ए ० योग तथा बी०ए० योग (ऑनर्स ) में 01 जनवरी से 28 जनवरी 2025 तक में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है ।

 

 

प्रवेश हेतु पंजीकरण लिंक उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध ह । योग विषय में प्रवेश हेतु अभ्यभर्थी को सर्वप्रथम विश्वरविद्यालय की वेबसाइट में जाकर पंजीकरण करना होगा, उसके उपरांत एक ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी । परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी विश्वरविद्यालय में काउंसलिंग के उपरांत ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे ।

 

 

प्रवेश हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 है । प्रवेश परीक्षा 3 फरवरी 2025 को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी ।

 

इसके अतिरिक्त2 विश्व विद्यालय में योग विषय में डिप्लोउमा तथा 6 माह के योग विषय में प्रमाण पत्र तथा प्राकृतिक चिकित्सा2 में प्रमाण पत्र में भी प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है ।

 

योग से सम्बन्धित रोजगारपरक कार्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने कैरियर को नयी दिशा दें । किसी अन्यप जानकारी के लिए अभ्य र्थी विश्व विद्यालय के योग विभाग से अथवा अधिकृत वेबसाइट (www.uou.ac.in) से सम्पीर्क कर सकते हैं ।


Spread the love