
हल्द्वानी–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रकाश चन्द्र नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में एसओजी एवं पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थाे /वस्तुओ की तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कोतवाली हल्द्वानी एवं वनभूलपुरा में 02 नशे के तस्करों को 1440 नशीले कैप्सूल एवं 5100 गोलियॉ कुल- 6540 नशीले गोलियॉ एवं कैप्सूल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा नैनीताल रोड पर नगर निगम के इण्डियन आँयल पैट्रोल पम्प के पास शान्ति नगर जाने वाली गली के पास एक युवक जैनुल आबदीन उर्फ अरमान को 480 नशीले कैप्सूल व 600 गोलियों के साथ गिरफ्तार* किया गया। पकड़े गये युवक ने बताया कि नशीली सामग्री लाईन न0 7 में इकराम नाम का व्यक्ति बड़ी मात्रा में बेचता है।
उक्त पूछताछ पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठोैड़ द्वारा टीम सहित इकराम नाम के व्यक्ति पता लगाकर उसकी मोमबत्ती की दुकान की चैकिंग करने पर 5460 नशीले कैप्सूल व गोलियॉ बरामद कर गिरफ्तार किया है।

पूछताछ पर बताया कि नशीली गोलियॉ एवं कैप्सूल ठाकुर द्वारा जनपद मुरादाबाद से लेकर हल्द्वानी में अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु बेचता हॅू आज पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
इसके अतिरिक्त कोतवाली भवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान नैनीं बैण्ड के पास 01 चरस तस्कर वीरेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह नि0 ग्राम व पोस्ट सूरी भवाली जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 474 ग्राम चरस बरामद की गयी है।
अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली भवाली में मु0अ0सं0- 02/2025 धारा- 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।
