
हल्द्वानी– हल्द्वानी नगर निगम की बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे 1 अरब 63 करोड़ 80 लाख का बजट पारित हुआ। पिछले वित्तीय वर्ष की आय 1 अरब 69 करोड़ 79 लाख की हुई हैं, जसके सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष में 1 अरब 41 करोड़ 4 लाख रूपए आय का अनुमानित बजट पेश किया गया।
बैठक में सभी 29 प्रस्तावों को मंजूर किया गया। नगर निगम में कूड़ा इकठ्ठा करने के लिए 55 नए वाहन खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
नगर निगम में 10 नए वेंडर जोन बनाने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया।

मेहर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में मीटिंग 4 घण्टे चली। बैठक में पेश सभी प्रस्तावो को अमल में लाने का निर्णय किया गया।
अभी निगम के पास कूड़ा उठाने के लिए 65 वाहन हैं, जबकी 120 वाहनों की आवश्यकता हैं 55 नए वाहन खरीदने पर आमसहमति बनी।
पुर्व पालिका अध्यक्ष एवम स्वतंत्रता सेनानी डी के पांडे के नाम पर बने पार्क के सौन्दरिकरण के लिए प्रस्ताव पारित हुआ। तथा यदि बजट की कमी हुई तो मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जायेगा। इस पर सहमति बनी।
स्ट्रीट लाइट के सभी प्रस्ताव माने गए, तथा कई स्थानों पर निगमो की दुकान को दोमंजिला किया जाएगा। तथा इनका वितरण ई टेंडरिंग के माध्यम से किया जाएगा।
इसके अलावा तीन पुस्कालय खोले जायेंगे, गौजजाली, ताज चौराहा एवं कटघरिया में निगम भवन में खोले जाएंगे।
सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के पास मरीजो के तीमारदारों के लिए रैनबसेरा खोलने का भी प्रस्ताव पारित हुआ, जिसके लिए जमीन की तलाश शुरू की जाएगी।
हल्द्वानी में एक जगह की तलाश कर घंटा घर खोलने का प्रस्ताव भी पारित हुआ।
जहां निगम की कूड़ा इकठ्ठा करने की गाड़ी नही जा पाती, वहां के लिए छोटे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जाएंगे।
निगम की दुकानों पर एपड बिधि से नाम लिखे जाएंगे, जिससे कुमाऊँ की ऐपड विधा को बढावा मिलेगा।
ई चार्जिंग बूथ और पेयजल एटीएम लगाएं जाएंगे।
रानी बाग़ में निगम की एक बीघा जमीन हैं जिस पर सामुदायिक केन्द्र का निर्माण किया जायेगा।
तथा पूर्व वित्त मंत्री, उत्तराखण्ड इंदिरा हृदयेश के नाम से एक सड़क का नामकरण किया जाएगा।
अब निगम के टैक्स जनता ऑनलाइन भी जमा कर सकेगी, इसकी पहल बैंक ऑफ़ बड़ोदा के द्वारा की गई हैं। जिससे टैक्स कलेक्शन को बढावा मिलेगा, और लोगो को सहूलियत भी रहेगी।
इसके अलावा भी बहूत से मुद्दे पार्षदों द्वारा उठाये गए, जैसे फड़, ठेला वालो के उत्पीड़न, गरीब बच्चों की पढ़ाई, पाठ्य पुस्तकों का नजे मिलना इत्यादि मुद्दे प्रमुखता में रहे।
बैठक में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, वरिस्ठ वित्त अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

