
नैनीताल/हल्द्वानी– जिला नैनीताल में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में ऑपरेशन सैनिटाइज अभियान के अंतर्गत सत्यापन कार्यवाही लगातार जारी है।
इसी क्रम में आज नैनीताल क्षेत्र (सूखाताल, पॉपुलर कंपाउंड, चार्ट एंड लॉ आदि स्थानों) में बाहरी व्यक्तियों का वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया।
कुल 180 व्यक्तियों की चेकिंग की गई, 40 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। 5 मकान मालिकों/ठेकेदारों पर 10-10 हजार रुपए के कोर्ट चालान किए गए।
21 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करी गई और ₹3000 का जुर्माना वसूला गया।

थाना मल्लीताल में पुलिस द्वारा 4 मकान मालिकों पर 10-10 हजार का कोर्ट चालान किया गया, और 26 घरों का सत्यापन किया गया तथा 15 व्यक्तियों का सत्यापन भी किया गया। एवम कुल जुर्माना राशि ₹90,000 जुर्माना लागया गया । उसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत लगातार सत्यापन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है तथा सत्यापन कराए जा रहे हैं।
नैनीताल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे किरायेदारों, मजदूरों व बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन अवश्य कराएं ताकि अपराध नियंत्रण में सहयोग मिल सके।
