
हल्द्वानी– एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ में आयोजित किया गया, बहुप्रतीक्षित पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव अत्यंत सफल और प्रभावशाली रहा।
इस आयोजन में विभिन्न संस्थानों से 300 से अधिक छात्र प्रतिभागी बने, जिनमें बीबीए, एमबीए, बीसीए, एमसीए, बीकॉम, बीटेक, बीफार्मा एवं डीफार्मा जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों के स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थी शामिल थे।
इस पूल ड्राइव में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ चयन प्रक्रिया के लिए पहुंचीं। क्वेसकॉर्प ने 23 छात्रों को नियुक्ति प्रदान की, जबकि कोलेब्रा, जो एचसीएल के लिए हायरिंग कर रही थी, ने भी 18 प्रतिभाशाली छात्रों को चयनित किया।

थ्री आई इन्फोटेक ने अपनी प्रक्रिया के तहत 18 छात्रों को जॉब ऑफर दिए।
वहीं, हाइक एजुकेशन ने 21 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनका अंतिम चयन परिणाम आज देर शाम तक घोषित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, अनंता बिजनेस सर्विसेज़ ने 12 छात्रों को चयनित किया और मैंगोसरेंज ग्रुप ने 5 छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान किए।
इस मेगा ड्राइव के अवसर पर डॉ. बी.एस. बिष्ट (मैनेजिंग डायरेक्टर, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ), डॉ. तरुण कुमार सक्सेना (डायरेक्टर, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ), शैलेन्द्र कुमार (ट्रेनिंग प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर, एम.आई.ई.टी. ग्रुप) एवं डॉ. कमल सिंह रावत (सीईओ, एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
साथ ही विभिन्न कंपनियों से आए एचआर प्रतिनिधियों में गौरव (क्वेसकॉर्प), ध्रुव (कोलेब्रा), सुश्री मीनाक्षी (थ्री आई इन्फोटेक), संदीप (मैंगोसरेंज), अमन (हाइक एजुकेशन) और प्रमोद (अनंता बिजनेस सर्विसेज़) ने चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।
संस्थान की ओर से श्रीमती आयुषी उपाध्याय (टीपीओ, एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ), अनिल, टी.डी. तिवारी, श्रीमती हेमा नेगी, श्रीमती श्रद्धा सहित अन्य फैकल्टी सदस्यों ने आयोजन को सुचारू और प्रभावी बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
आयोजन के अंत में डायरेक्टर डॉ. तरुण कुमार सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों, कंपनियों और आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि यह ड्राइव न केवल विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर था, बल्कि यह इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।
