Spread the love

लालकुआं- निकटवर्ती क्षेत्र सुभाष नगर एवं शमशान घाट के बीच अज्ञात वाहन ने युवक को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, उक्त वाहन का पहिया युवक के सिर पर चढ़ गया, जिसके चलते उसकी शिनाख्त होना मुश्किल हो गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक के शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में शिनाख्त के लिए रखा गया है, परंतु पिछले तीन घंटे से मृतक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह तड़के लगभग 5 बजे मुक्तिधाम और शमशान घाट के बीच अज्ञात वाहन ने सड़क पर चल रहे एक युवक को टक्कर मारते हुए उसे बुरी तरह कुचल दिया, युवक का सिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, उसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के आसपास लग रही है। पुलिस ने मृतक के शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में पहुंचाया, जहां उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं, परंतु पिछले तीन घंटे से मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन चालक को नींद की झपकी आने के चलते उक्त दुर्घटना घटित हुई होगी, पुलिस शव का पंचनामा भरने की जुगत में लगी हुई है।


Spread the love