Spread the love

हल्द्वानी—   आगामी 7 जून को खाटू श्याम के संगीतमय कार्यक्रम में भक्ति के रंग में रंगने में सरोबार होने वाला है,

जब प्रसिद्ध कीर्तन गायक कन्हैया मित्तल एमबी इंटर कॉलेज मैदान में श्री श्याम दरबार में  भक्ति से भरे भजनों की प्रस्तुति देंगे।

इस भव्य आयोजन का शुभारंभ श्री श्याम युवा मित्र मंडल संस्था द्वारा आयोजित निशान यात्रा के साथ होगा, जिसके बाद श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर भजन जगत के प्रसिद्ध नाम परविंदर पलक और विवेक शर्मा भी अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।

इस  आयोजन से हलद्वानी और आसपास के  क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगा।

आयोजकों द्वारा हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से 7 जून को शाम 7 बजे अधिक से अधिक संख्या में  एम बी इंटर कॉलेज परिसर में पहुंचकर इस भव्य संकीर्तन महोत्सव का हिस्सा बनने और लाभ उठाने की अपील की है।


Spread the love

You missed