देहरादून—   उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को धार देते हुए प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार की ओर से जारी सूची को आगामी चुनाव के लिए भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक रणनीति माना जा रहा है।

चुनाव 2027 :-   भाजपा सभी 70 विधानसभा सीटों पर तैनात किए प्रभारी ,, लिस्ट ,,।

गढ़वाल से कुमाऊं तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में जिम्मेदारियां सौंपकर पार्टी ने चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने का संदेश दिया है। अब विधानसभा प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के समन्वय और चुनावी तैयारियों को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगे।

भाजपा का यह कदम 2027 की सत्ता की लड़ाई से पहले जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

देखिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी… लिस्ट ,,,,

You missed