हल्द्वानी— आज  5 जून 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग, शालेय विद्यार्थी जो एपीएस स्कूल लामाचौड़ व घोष वर्ग एम.आई .ई .टी में संचालित हो रहा है।

आज विश्व पर्यावरण दिवस के शुभअवसर पर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक  माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर (श्री गुरुजी) की पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर पथ संचलन का आयोजन किया गया।

Advertisement

वर्ग में 500 शिक्षार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं और वर्ग के सफल संचालन हेतु वर्ग के वर्गाधिकारी शिवराज, कार्यवाह आशीष ओबराय, वर्ग पालक संजय, विभाग प्रचारक इन्द्र मोहन, व्यवस्था प्रबन्धक यशपाल बिष्ट, सह प्रबन्धक प्रदीप जनौटी, जिला कार्यवाहक राहुल जोशी समेत 150 स्वयंसेवक व्यवस्था में लगे हैं।

संघ शिक्षा वर्ग में प्रशिक्षण के पश्चात सभी प्रशिक्षणार्थी समाजसेवा व राष्ट निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

You missed