Spread the love

हल्द्वानी—-  हर साल रकसिया नाला जो चंबल पुल काठगोदाम से प्रेमपुर लोषज्ञानी गांव की तरफ़ बहता है , बारिश के दिनों में भयंकर  तबाही मचाता है, और लोगो के घरों में कई कई फिट पानी घुस जाता हैं,

जिसके लिए प्रसाशनिक अमले को काफी जद्दोजहद उठानी पडती हैं, इसी को ध्यान में,रखकर पिछले कुछ महीनों से उस नाले को जंगल तक पहुचाने का काम चल रहा है, जिससे बारिश आने से पहले ही नाला कवरिंग का काम पूरा हो सके।

इसी को ध्यान में रखकर काफी तेजी से यह काम चल रहा है, जिसका समय समय पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण भी किया जाता रहा हैं, अब इस नाले की कवरिंग का काम  शहर की एक प्रमुख सड़क तक पहुँच गया हैं  और जहां पर यह सड़क पर मिलता हैं वो प्रेमपुर लोषज्ञानी चौराहा कहलाता हैं,

यह गैस गोदाम रोड एक मिनी  बाइपास की तरह है जिस पर काफी यातयात रहता हैं,  रस्किया नाले की वजह से अब इसकी खुदाई शुरू हो गई हैं जिसकी वजह से इस सड़क को काम होने  कुछ समय के लिए  बंद कर दिया गया हैं।

जिसकी वजह से इस सड़क पर चलने वालो को परेशानी का सामना रना पड़ रहा।  परन्तु यह कुछ समय कर लिए है, लोगो  को बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए नाले का बनना भी अतिआवश्यक हैं।

इसी को ध्यान रखते हुए स्थानीय विद्यालय बंसीधर भगत  ने यहां निरीक्षण भी किया, तथा काम को अतिशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया, जिससे इस क्षेत्र में रहने वाले लोगो को ज्यादा दिन परेशानी का सामना ना करना पड़े।

See also  उत्तराखंड - दो बार डोली धरती_ भूकंप के झटकों से दहशत में लोग..

Spread the love