Spread the love

हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने वरिष्ठ ट्रांसपोर्ट कारोबारी व समाजसेवी कुंदन बिष्ट को जिला इकाई नैनीताल का अध्यक्ष और हल्द्वानी के युवा तेजतर्रार व्यापारी नेता अश्मित गुजराल को ट्रांसपोर्ट नगर हल्द्वानी का प्रभारी नियुक्त किया हैं।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने बताया कि कुंदन बिष्ट के जिला अध्यक्ष बनने से पूरे जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी, उन्हें व्यापारी हितों के लिए संघर्ष का पुराना अनुभव हैं।

अश्मित गुजराल के ट्रांसपोर्ट नगर के प्रभारी बनने से ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारी जो अक्सर समस्याओं से जूझते हैं, उन समस्याओं से व्यापारियों को निजात मिलेगा । चूंकि अश्मित गुजराल एक युवा चेहरा हैं,

ट्रांसपोर्ट व्यापारियों की आरटीओ, नगर निगम , पुलिस प्रशासन और अन्य कोई भी समस्या होगी उसका निस्तारण के लिए व्यापारी संगठन के ट्रांसपोर्ट प्रभारी अश्मित गुजराल से मिलकर निराकरण करवा सकते हैं।

नवनुक्त दोनों पदाधिकारियों के नियुक्ति पर संगठन के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ,प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा , केंद्रीय संयोजक धर्म यादव, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ,पुरन लाल साह, भगवान सहाय शकील अहमद कवल जीत गुजराल विशाल जुनेजा रिसब पाठक, विनोद आनंद, राकेश गुप्ता, टीटू, गौरव अग्रवाल, चमन गुप्ता ,रामप्रसाद कश्यप, नितिन दुआ आदि ने खुशी व्यक्त की ।


Spread the love

You missed