
हल्द्वानी—- प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता और महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में कई दर्जन व्यापारी ऋचा सिंह से मिले , संगठन के दोनों पदाधिकारियों ने सड़क नहीं होने की वजह आम जनता और व्यापारियों को होने वाली दिक्कत से रूबरू करवाया तथा सड़क निर्माण की मांग की।
व्यापार मंडल ने कहा कि विगत 30 वर्षों से नगर निगम ने सड़क के रखरखाव की सुध नहीं ली हैं, जब व्यापारी अपने खर्चे से सड़क बना रहे हैं तो कुछ लोग सड़क निर्माण में बाधक बन रहे हैं, जिसका व्यापारी समाज पुरजोर विरोध करते हैं।
इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि सड़क निर्माण के संदर्भ का संज्ञान व्यापार मंडल द्वारा हाल फिलहाल में करवाया गया हैं, अतः व्यापारियों की दिक्कतों और व्यापार मंडल के अनुरोध पर नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने मौके पर शीघ्र सड़क निर्माण का व्यापारियों को आश्वासन दिया।

जिसके फलस्वरूप नगर निगम के अधिशाषी अभियंता ने मौके पर आकर सड़क बनाने के लिए माप जोख करके अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को दी व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त के इस साहसिक निर्णय का स्वागत किया।
नगर आयुक्त से सड़क निर्माण की मांग करने वालों में महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता रामदत्त उप्रेती राजीव शर्मा नुसरत सिद्दिकी अमोल मल्होत्रा श्याम सिंह मेहरा धर्मेंद्र गुप्ता सी डी जैन पुरन सिंह नेनी निशांत मल्होत्रा कमल किशोर जोशी विजय बुघनी अनूप मल्होत्रा जफर शम्सी सुनील वर्मा इमरान सेफी नवीन पांडे दिवान बिष्ट फरहत सिद्धकी संदीप टंडन कुंदन रावत संजय वर्मा अमरजीत सिंह सहित कई दर्जन व्यापारी उपस्थित रहे।
